दंगल: काशी और भोपाल के पहलवानों के बीच 80 हजारी दंगल बराबरी पर छूटा, गाजीपुर ने दिल्ली को हराया

शरद पूर्णिमा पर वीरलोरिक व्यायामशाला गौराकला की ओर से सोमवार को विराट कुश्ती दंगल में 50 से ज्यादा जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। सबसे महंगे 80 हजार रुपये के दंगल में भोपाल निवासी के अंकित और काशी के सचिन गिरी के बीच 10 मिनट तक रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने ईरानी दांव, चरखा, बहरी पट और काला जंग समेत कई दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब रोमांचित किया, लेकिन अंत तक कोई भी पहलवान एक-दूसरे को चित न कर सका और कुश्ती बराबरी पर छूट गया। वहीं दूसरे दंगल में गाजीपुर के उदयवीर ने दिल्ली के नितिन को सिर्फ एक ही मिनट में चित कर 60 हजार रुपये जीत लिया, जबकि दंगल के लिए 10 मिनट का समय दिया गया था। मुकाबला शुरू होते ही उदयवीर ने सधे हुए पैर काट (सिंगल लेग अटैक) दांव का बड़ी चालाकी से इस्तेमाल कर दिल्ली के नितिन को पलक झपकते ही पटक दिया। इस पर दर्शकों ने जमकर तालियां और सीटियां बजाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 23:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दंगल: काशी और भोपाल के पहलवानों के बीच 80 हजारी दंगल बराबरी पर छूटा, गाजीपुर ने दिल्ली को हराया #CityStates #Varanasi #WrestlingCompetition #KashiWrestlers #BhopalWrestlers #80ThousandWrestlingMatch #SharadPurnima #SubahSamachar