WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के समापन समारोह में मलाइका ने लगाए चार चांद, तलविंदर ने भी बिखेरा आवाज का जादू
महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन भी रंगारंग अंदाज में हुआ। फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने समापन समारोह में चार चांद लगाए। उनके अलावा मशहूर गायक तलविंदर ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। बता दें कि, आज डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली अपने पहले खिताब का लक्ष्य लेकर उतरी है जबकि आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 16:52 IST
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के समापन समारोह में मलाइका ने लगाए चार चांद, तलविंदर ने भी बिखेरा आवाज का जादू #CricketNews #National #Wpl2026 #RcbVsDc #WomensPremiereLeague2026 #MalaikaArora #Talwinder #SubahSamachar
