'रूसी तेल खरीद पर छूट खत्म करेगा US': सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष बोले रुबियो; भारत पर पड़ सकता है असर

अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह रूसी तेल खरीदने वाले देशों को दी गई प्रतिबंधों से छूट को जल्द समाप्त करना चाहता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष यह बात कही। अमेरिका के इस कदम से भारत समेत कई देशों पर असर पड़ सकता है।मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका की मूल नीति रूस के तेल क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाने की रही है। इसलिए सरकार चाहती है कि यह छूट जितनी जल्दी संभव हो, समाप्त कर दी जाए। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अंतिम फैसला अमेरिकी वित्त विभाग करेगा। #WATCH | On being asked about waiver on Russian oil, US Secretary of State, Marco Rubio says, quot;The underlying policy remains on the sanctions These are time-limited extensions That ultimately is a decision that's made by Treasury, but it depends on the circumstances at… pic.twitter.com/eR1I34lJt2mdash; ANI (@ANI) June 2, 2026 अमेरिका ने मार्च में रूसी तेल खरीद पर लगे प्रतिबंधों से कुछ देशों को छूट दी थी। बाद में इसे दो बार बढ़ाया गया। सबसे हालिया विस्तार 17 मई को एक महीने के लिए दिया गया था, जिसकी अवधि 17 जून को समाप्त हो रही है। सुनवाई के दौरान सीनेट सदस्य जीन शाहीन ने पूछा कि क्या इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस पर रूबियो ने कहा कि यह राहत वैश्विक बाजार में तेल आपूर्ति बनाए रखने और कीमतों में तेजी के असर को कम करने के लिए दी गई थी। बता दें कि भारत उन देशों में शामिल है जिन्हें इस छूट का लाभ मिला है। रूबियो ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को इसकी उतनी आवश्यकता नहीं है, लेकिन दुनिया की कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं को इससे फायदा हुआ है। (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 05:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



'रूसी तेल खरीद पर छूट खत्म करेगा US': सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष बोले रुबियो; भारत पर पड़ सकता है असर #World #International #SubahSamachar