World Updates: रूस-यूक्रेन के बीच टकराव बढ़ा, मॉस्को के रणनीतिक ठिकानों पर ड्रोन हमले में 7 की मौत और 50 घायल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस के कई रणनीतिक रसद और तेल ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। उन्होंने एक्स पर बताया कि जवाबी हमलों में मॉस्को और तांबोव क्षेत्रों में दो बड़े रसद केंद्र प्रभावित हुए, जो अग्रिम पंक्ति से काफी दूर थे। रूस इनका उपयोग ड्रोन उत्पादन के प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति कर रहा था। यूक्रेनी हमलों ने आजोव सागर, काला सागर और क्रीमिया के जलक्षेत्र में भी लक्ष्यों को भेदा। ड्यूश वैले (DW) की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी ड्रोन हमलों में रूस में सात लोग मारे गए और 51 घायल हुए। तांबोव के कोटोवस्क में वाइल्डबेरीज़ गोदाम पर हमले में सात कर्मचारी मारे गए और 25 घायल हुए। मॉस्को के पास एलेक्ट्रोस्टाल में एक अन्य गोदाम पर भी हमला हुआ, जिससे 24 लोग घायल हुए। जेलेंस्की ने कमांडरों के साथ रणनीति पर चर्चा की, जिसमें 155 मिमी तोपखाने के गोले और मानवरहित ज़मीनी वाहनों की आपूर्ति पर जोर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 19, 2026, 03:01 IST
World Updates: रूस-यूक्रेन के बीच टकराव बढ़ा, मॉस्को के रणनीतिक ठिकानों पर ड्रोन हमले में 7 की मौत और 50 घायल #World #International #SubahSamachar
