World News: अमेरिका ने ICC अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील पर लगाई पाबंदियां; यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में विस्फोट

अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की अध्यक्ष टोमोको अकाने और वरिष्ठ वकील अब्दुलाये सेये पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले साल जारी ट्रंप के कार्यकारी आदेश के तहत की गई है। अमेरिका का आरोप है कि ये अधिकारी गैर-सदस्य देशों के अधिकारियों पर कार्रवाई की कोशिश कर रहे थे। इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में इन अधिकारियों की संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं। बता दें कि अमेरिका इस अदालत का सदस्य नहीं है। पिछले साल भी इस्राइली नेताओं और अमेरिकी सैनिकों की जांच को लेकर कुछ अधिकारियों पर पाबंदियां लगाई गई थीं। यूक्रेन में जापोरिझिया परमाणु संयंत्र में ड्रोन विस्फोट, एक की मौत यूक्रेन के जापोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कर्मचारियों के इस्तेमाल वाले बस स्टॉप पर मंगलवार सुबह छह बजे ड्रोन विस्फोट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हुए। संयंत्र के निदेशक के अनुसार कुल 16 कर्मचारी और उप-ठेकेदार हताहत हुए। आईएईए प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने सैन्य कमांडरों से ऐसी कार्रवाइयां तत्काल रोकने की अपील की। उन्होंने इन्हें परमाणु सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 19, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



World News: अमेरिका ने ICC अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील पर लगाई पाबंदियां; यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में विस्फोट #World #International #SubahSamachar