World: अमेरिका में भारतीयों को ग्रीन कार्ड का नया प्रस्ताव; नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सर्वदलीय बैठक

अमेरिका में सात साल से रहने वाले भारतीयों को अब ग्रीन कार्ड मिलने की उम्मीद है। अमेरिकी आप्रवासन को लेकर नया प्रस्ताव आया है। डेमोक्रेटिक सीनेटर एलेक्स पैडिला ने नया बिल पेश किया है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आप्रवासन नीति के जवाब में लाया गया है। इस बिल का मकसद अमेरिका में कम-से-कम सात साल से लगातार रह रहे भारतीयों को ग्रीन कार्ड देना है। इससे एच-1बी वीजाधारकों को खास फायदा मिल सकता है। इस प्रस्ताव से 80 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ होगा।पैडिला के मुताबिक, कांग्रेस इन लोगों को नजरअंदाज नहीं कर सकती। हालांकि, रिपब्लिकन इसके उलट काम कर रहे हैं, इसलिए बिल का पास होना फिलहाल मुश्किल लगता है। नेपाल : सांप्रदायिक हिंसा पर सर्वदलीय बैठक, शांति की अपील पूर्वी नेपाल के सुनसरी जिले में दो धार्मिक समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद बुधवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। आठ राजनीतिक दलों के नेताओं ने साझा बयान जारी कर सामाजिक सद्भाव, सहिष्णुता और शांति बनाए रखने की अपील की है। रविवार को भारत सीमा से सटे कप्तानगंज में झड़प के दौरान पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को न्याय का आश्वासन दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 02:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



World: अमेरिका में भारतीयों को ग्रीन कार्ड का नया प्रस्ताव; नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सर्वदलीय बैठक #World #International #SubahSamachar