World Updates: राजदूत क्वात्रा ने पेन्सिलवेनिया के गवर्नर से की मुलाकात, आर्थिक व तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने पेनसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो से मुलाकात की। उन्होंने आर्थिक व तकनीकी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। गवर्नर शापिरो ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे निवेश बढ़ाने, प्रतिभा के अवसरों का विस्तार करने और दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए अच्छे रोजगार बनाने के लिए साथ काम जारी रखने को उत्सुक हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार, क्वात्रा ने भारत में बुनियादी ढांचे, डिजिटल और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) में तेजी से हो रहे बदलावों की जानकारी दी और पेनसिल्वेनिया में भारतीय समुदाय के समर्थन के लिए शापिरो का धन्यवाद किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 05:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



World Updates: राजदूत क्वात्रा ने पेन्सिलवेनिया के गवर्नर से की मुलाकात, आर्थिक व तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा #World #International #SubahSamachar