World: अमेरिका में 2026 के मध्याविधि चुनाव की शुरुआत; खाड़ी देशों में तनाव- CBSE ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं

अमेरिका में 2026 के मध्याविधि चुनाव की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। मंगलवार को टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना और अर्कांसस में प्राइमरी चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावों के जरिए डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार तय कर रही हैं, जो नवंबर में होने वाले आम चुनाव में उतरेंगे। टेक्सास में सीनेट की लड़ाई सबसे ज्यादा चर्चित सबसे ज्यादा नजरें टेक्सास पर टिकी हैं। यहां रिपब्लिकन पार्टी के अंदर ही कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सीनेट सीट के लिए मौजूदा सीनेटर जॉन कॉर्निन को राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन चुनौती दे रहे हैं। अगर किसी को 50% वोट नहीं मिलते, तो मामला रनऑफ तक जा सकता है। केन पैक्सटन का राजनीतिक करियर विवादों से भरा रहा है। उन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे, महाभियोग चला, लेकिन वे बच निकले। इसके बावजूद वे कंजरवेटिव वोटरों में काफी लोकप्रिय हैं। नॉर्थ कैरोलिना में रिकॉर्ड खर्च की संभावना नॉर्थ कैरोलिना में भी सीनेट की सीट खाली है क्योंकि रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने दोबारा चुनाव न लड़ने का फैसला किया। यहां डेमोक्रेटिक नेता और पूर्व गवर्नर रॉय कूपर, रिपब्लिकन नेता माइकल व्हाटली के बीच मुकाबला है। अर्कांसस में मुकाबला अपेक्षाकृत शांत अर्कांसस में ज्यादातर रिपब्लिकन नेता मजबूत स्थिति में हैं। सीनेटर टॉम कॉटन फिर से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें अपनी पार्टी में ज्यादा चुनौती नहीं है। गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स भी दोबारा चुनाव मैदान में हैं और उनका भी पलड़ा भारी माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 05:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: अमेरिका में 2026 के मध्याविधि चुनाव की शुरुआत; खाड़ी देशों में तनाव- CBSE ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं #World #International #WorldUpdatesOf4March #WorldNewsInHindi #WestAsiaTensions #Iran-us-israelWar #UsMid-termElections #Pakistan #Greece #SubahSamachar