World: दुनिया में हर दिन 4900 नए हेपेटाइटिस संक्रमण, 2024 में 13 लाख से अधिक मौतें; PAK में आतंकी हमला नाकाम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की नई वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार हेपेटाइटिस बी और सी पर काबू पाने की दिशा में कुछ प्रगति जरूर हुई है, लेकिन यह बीमारी अब भी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है। 2024 में हेपेटाइटिस बी और सी के कारण 13.4 लाख लोगों की मौत हुई, जबकि हर दिन करीब 4900 नए संक्रमण दर्ज हुए।यानी प्रतिवर्ष 18 लाख लोग इस रोग से संक्रमित हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 के बाद से नए मामलों और मौतों में कुछ कमी आई है, लेकिन 2030 तक हेपेटाइटिस उन्मूलन का वैश्विक लक्ष्य अभी दूर है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार हेपेटाइटिस बी और सी दुनिया में हेपेटाइटिस से होने वाली कुल मौतों के लगभग 95 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार हैं। भारत, चीन और पाकिस्तान पर सबसे अधिक बोझ रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन और पाकिस्तान में हेपेटाइटिस सी के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। ये तीनों देश मिलकर दुनिया के 39% मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। वहीं अफ्रीकी देशों में हेपेटाइटिस बी के नए मामलों की संख्या सर्वाधिक है। वहां टीकाकरण की दर बहुत कम है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अधिक आबादी वाले देशों में मजबूत राष्ट्रीय रणनीति के बिना वैश्विक लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 30, 2026, 03:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: दुनिया में हर दिन 4900 नए हेपेटाइटिस संक्रमण, 2024 में 13 लाख से अधिक मौतें; PAK में आतंकी हमला नाकाम #World #International #WorldUpdates #WorldUpdatesOf30April #WorldNews #Russia-ukraineWar #Us #China #Pakistan #Nepal #SubahSamachar