World: म्यांमार में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज; रूस-यूक्रेन के बीच हमले तेज, ऊर्जा क्षेत्र बने निशाना
म्यांमार की संसद शुक्रवार को नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करेगी। इस दौड़ में पूर्व सैन्य प्रमुख और जुंटा नेता मिन आंग हलिंग प्रमुख उम्मीदवार हैं। हलिंग ने 2021 के तख्तापलट का नेतृत्व किया था और आंग सांग सू की को सत्ता से हटाकर जेल में डाल दिया था। हलिंग ने सोमवार को ही सैन्य कमांडर के पद से इस्तीफा दिया है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक सुबह 10 बजे होगी, जिसमें तीन उप-राष्ट्रपतियों में से एक को राष्ट्रपति चुना जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 03:13 IST
World: म्यांमार में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज; रूस-यूक्रेन के बीच हमले तेज, ऊर्जा क्षेत्र बने निशाना #World #International #WorldUpdates #WorldUpdatesOf3April #Russia-ukraineWar #China #Pakistan #WorldNews #WorldNewsInHindi #NewsInHindi #SubahSamachar
