World Updates: सूडान में नील नदी में पलटी नाव, कम से कम 15 की मौत; यमन में प्रदर्शन के दौरान पांच की मौत

सूडान में नील नदी पर एक यात्री नाव पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। एक चिकित्सा समूह ने यह जानकारी दी। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क, जो देश में चल रहे युद्ध पर नजर रखने वाला एक चिकित्सा समूह है, ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों को ले जा रही नौका उत्तरी नील नदी प्रांत में डूब गई। समूह ने बताया कि कम से कम 15 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि निवासी और बचाव दल कम से कम छह अन्य पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। समूह ने कहा कि छह लोग इस त्रासदी में बच गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: सूडान में नील नदी में पलटी नाव, कम से कम 15 की मौत; यमन में प्रदर्शन के दौरान पांच की मौत #World #International #WorldUpdate #Ferry #Capsize #NileRiver #Sudan #Killed #Yemen #Protest #SubahSamachar