विश्व आदिवासी दिवस रैली के दौरान छिंदवाड़ा में विवाद: शराब दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को छिंदवाड़ा शहर में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही थी, लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में पांच से छह स्थानों पर विवाद और कहासुनी की घटनाएं सामने आईं। बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगा है। मामले में शराब ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैली के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में युवाओं के बीच कहासुनी हुई। कुछ स्थानों पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में तोड़फोड़ का आरोप रैली के दौरान कुछ लोगों द्वारा बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद शराब ठेकेदार ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी (टीआई) आशीष धुर्वे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पढे़ं:श्रावण सोमवार पर बाबा महाकाल भी रखते हैं उपवास, कब लगता है भोग जानिए व्रत और इसकी पूरी परंपरा को कई जगह युवाओं में कहासुनी रैली के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं के बीच कहासुनी होने की जानकारी सामने आई। कुछ स्थानों पर मामूली विवाद के कारण माहौल तनावपूर्ण हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति बिगड़ने नहीं दी गई। पूरे रैली मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और लगातार निगरानी करता रहा। जहां-जहां विवाद की सूचना मिली, वहां पुलिस ने तत्काल पहुंचकर हालात सामान्य किए। शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस का कहना है कि शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामले में शिकायत, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अधिकांश स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ जगह विवाद और शराब दुकान में तोड़फोड़ के आरोप सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 11:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्व आदिवासी दिवस रैली के दौरान छिंदवाड़ा में विवाद: शराब दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Chhindwara #ChhindwaraNews #ChhindwaraViralNews #ChhindwaraLatestNews #ChhindwaraHindiNews #SubahSamachar