World: जिम्बाब्वे में मिनीबस में लगी आग, करीब 18 लोगों की मौत; पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन फटने से आठ की मौत
जिम्बाब्वे में गुरुवार को एक मिनीबस टैक्सी में भीषण आग लगने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी के अनुसार, मृतकों की सटीक संख्या का अभी सत्यापन किया जा रहा है, लेकिन यह आंकड़ा लगभग 18 बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह मिनीबस देश के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो के पास एक हाईवे पर अचानक आग की लपटों में घिर गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। जिम्बाब्वे में मिनीबस टैक्सियां सार्वजनिक परिवहन का एक प्रमुख साधन हैं, लेकिन इनमें अक्सर क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 02:19 IST
World: जिम्बाब्वे में मिनीबस में लगी आग, करीब 18 लोगों की मौत; पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन फटने से आठ की मौत #World #International #WorldNews #WorldNewsHindi #SubahSamachar
