World: दक्षिणी लेबनान पर इस्राइली हमले जारी; चीन के लिए जासूसी करने वाले अमेरिकी पत्रकार ने कबूला गुनाह
इस्राइल द्वारा दक्षिणी लेबनान पर हमले अभी भी जारी हैं। शुक्रवार को इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले किए और नौ गांवों के निवासियों को तत्काल क्षेत्र खाली करने की चेतावनी जारी की। इनमें एक ऐसा गांव भी शामिल है, जो अब तक बड़े पैमाने पर तबाही से बचा रहा था और तीन महीने के संघर्ष के दौरान विस्थापित हजारों लोगों को शरण दे रहा था। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में छह अलग-अलग स्थानों पर हुए इस्राइली हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई। नई चेतावनियों के बाद सैदोन बंदरगाह शहर के निकट स्थित अन्कौन गांव और मगदूशेह क्षेत्र के आसपास से सैकड़ों परिवारों को पलायन करना पड़ा। वहीं, कई इलाकों में लोग इस्राइली सेना और हिजबुल्ला के बीच हुई लड़ाई के बाद अपने घरों की स्थिति का जायजा लेने लौटने लगे हैं। युद्ध की मार से तबाह हुए कई गांव दक्षिणी लेबनान के काफी इलाके पहले ही युद्ध की वजह से भारी तबाही झेल चुके हैं। कई गांव खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इनमें मरजायौन कस्बे के पास स्थित दिब्बीन गांव भी शामिल है, जहां से इस्राइली सैनिक एक दिन पहले ही पीछे हटे थे। युद्धविराम समझौते पर जारी विवाद मौजूदा युद्धविराम समझौते के तहत लेबनान की सशस्त्र सेनाओं को उन सुरक्षा क्षेत्रों का नियंत्रण संभालना है, जहां उग्रवादी समूहों की मौजूदगी पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, इस्राइल और लेबनानी सरकार के बीच हुए इस समझौते को हिजबुल्ला ने खारिज कर दिया है। संगठन का कहना है कि किसी भी व्यवस्था से पहले इस्राइल को पूरी तरह लेबनान से अपनी सेना हटानी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 01:36 IST
World: दक्षिणी लेबनान पर इस्राइली हमले जारी; चीन के लिए जासूसी करने वाले अमेरिकी पत्रकार ने कबूला गुनाह #World #International #WorldNews #SubahSamachar
