World: मैक्सिको सिटी के पास पिरामिड स्थल पर गोलीबारी, कनाडाई पर्यटक की मौत, 6 घायल
मैक्सिको की राजधानी से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक मशहूर पिरामिड पर्यटन स्थल टेओतिहुआकान पर सोमवार को एक सशस्त्र हमलावर ने गोलीबारी कर दी, जिसमें एक कनाडाई पर्यटक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। हमलावर ने बाद में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि चार लोग गोली लगने से घायल हुए, जबकि दो अन्य लोग भगदड़ या गिरने के कारण चोटिल हुए। घायलों में कोलंबिया, रूस और कनाडा के पर्यटक शामिल हैं। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाम ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी और वह कनाडाई दूतावास के संपर्क में हैं। उन्होंने लिखा, 'टेओतिहुआकान में आज जो हुआ, उससे हमें गहरा दुख हुआ है। मैं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:34 IST
World: मैक्सिको सिटी के पास पिरामिड स्थल पर गोलीबारी, कनाडाई पर्यटक की मौत, 6 घायल #World #International #WorldNews #SubahSamachar
