World Updates: कोलोराडो में विमान हादसा, चार लोगों की मौत; शांति वार्ता से पहले रूसी ड्रोन हमले में एक की मौत
अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता से पहले रूसी ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई। यूक्रेन के ओडेसा शहर पर रूसी ड्रोन हमले में एक की जान चली गई। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने शनिवार को कहा कि ड्रोन ने ब्लैक सी पोर्ट शहर में एक रिहायशी बिल्डिंग पर हमला किया, जिसमें एक बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई। इससे पहलेशुक्रवार को क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के अनुसार रूसी सीमावर्ती शहर बेलगोरोड में यूक्रेनी मिसाइल हमले में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त,चार लोगों की मौत उत्तरी कोलोराडो में स्टीमबोट स्प्रिंग्स के स्की रिसॉर्ट के पास शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन प्रशासन के मुताबिक, छह सीटों वाला टर्बोप्रॉप विमान एपिक ई1000 रात करीब 12:20 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोग सवार थे। राउट काउंटी के कोरोनर मिच लॉक ने बताया कि घटनास्थल पर ही चारों लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान अज्ञात परिस्थितियों में पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दोनों ने कहा कि वे दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। यह विमान टेनेसी के फ्रैंकलिन स्थित एएलएस एविएशन एलएलसी के नाम पर पंजीकृत है। टेनेसी के व्यावसायिक रिकॉर्ड में कंपनी के बारे में संपर्क करने के लिए किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 01:44 IST
World Updates: कोलोराडो में विमान हादसा, चार लोगों की मौत; शांति वार्ता से पहले रूसी ड्रोन हमले में एक की मौत #World #International #WorldNews #WorldNewsUpdatesInHindi #Bangladesh #Pakistan #Us #GazaWar #Paris #Colorado #SubahSamachar
