World: अमेरिका में हैदराबाद के युवक की हत्या; बांग्लादेश में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या में दंपती को मौत की सजा

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में पिज्जा डिलीवरी करने गए 28 वर्षीय भारतीय युवक अंशुल कुंचा की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 20 हजार अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की है। हैदराबाद निवासी अंशुल कुंचा शुक्रवार तड़के करीब 12:30 बजे उत्तरी फिलाडेल्फिया के एक खाली मकान में पिज्जा की डिलीवरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके सिर के पीछे गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह मृतक के परिवार के संपर्क में है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। एनबीसी फिलाडेल्फिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले में गिरफ्तारी और दोषसिद्धि तक पहुंचाने वाली सूचना के लिए 20 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एडगली स्ट्रीट स्थित रेमंड रोसेन होम्स परिसर में हुई। अंशुल को खाली आवासीय इकाई में पिज्जा पहुंचाने के तुरंत बाद गोली लगी हुई अवस्था में पाया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, निगरानी कैमरों की फुटेज में अंशुल पिज्जा के डिब्बों के साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे गहरे रंग के कपड़े पहने दो संदिग्ध व्यक्ति भी नजर आए हैं। इनमें से एक के पास बैग भी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंशुल को तीन पिज्जा की डिलीवरी के बहाने खाली अपार्टमेंट में बुलाया गया था। पुलिस को शक है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी। हैदराबाद में अंशुल के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए विदेश मंत्रालय से उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: अमेरिका में हैदराबाद के युवक की हत्या; बांग्लादेश में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या में दंपती को मौत की सजा #World #International #WorldNews #SubahSamachar