दुनिया की खबरें: ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर बंदूक के साथ गिरफ्तार पूर्व मरीन पर आरोप निलंबित, मानसिक जांच के आदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लॉस एंजिलिस क्षेत्र स्थित गोल्फ कोर्स पर गोला-बारूद और वाहन में बंदूक के साथ गिरफ्तार किए गए पूर्व अमेरिकी मरीन पर लगे आपराधिक आरोपों को एक न्यायाधीश ने बुधवार को निलंबित कर दिया। आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कराई जा रही है। लॉस एंजिलिस काउंटी के न्यायाधीश जॉन लोनर्गन जूनियर ने 38 वर्षीय जीनिन जॉन टेल को हॉलीवुड की मानसिक स्वास्थ्य अदालत भेज दिया। यह फैसला सुनवाई से पहले कराए गए मूल्यांकन में सामने आई उन बातों के आधार पर लिया गया, जिनसे संकेत मिला कि टेल मुकदमे का सामना करने के लिए मानसिक रूप से सक्षम नहीं है।मूल्यांकन के दौरान टेल ने गलत तरीके से दावा किया था कि वह 14 साल तक विदेश विभाग का अधिकारी रहा है। टेल को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसे ईयरपीस लगाए और गोल्फ कोर्स की तस्वीरें लेते देखा गया था। उस समय ट्रंप वहां रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के रात्रिभोज में शामिल होने वाले थे।यह कार्यक्रम लॉस एंजिलिस के दक्षिण में रैंचो पालोस वर्डेस स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स लॉस एंजिलिस में आयोजित होना था। गाजा में युद्धविराम प्रयास के प्रभारी अधिकारी ने इस्राइल के हमलों की आलोचना की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा युद्धविराम योजना की अगुवाई कर रहे अधिकारी ने बुधवार को युद्ध से तबाह फलस्तीन क्षेत्र पर इस्राइल के हमलों की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका के प्रस्ताव का विकल्प अगला युद्ध होगा।बोर्ड ऑफ पीस के उच्च प्रतिनिधि निकोलाय म्लादेनोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि ट्रंप की 20 सूत्री योजना रुकी नहीं है और बातचीत की मेज से आगे बढ़कर योजना को अमल में लाने की तैयारी के चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि चरमपंथी संगठन हमास योजना की प्रमुख शर्त पर सहमत हो गया है, जिसके तहत उसे हथियार छोड़ने और गाजा का नियंत्रण नागरिक प्रशासन को सौंपने की बात कही गई है। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बाद से इस्राइल के हमले जारी हैं। इन हमलों में फलस्तीनी मारे जा रहे हैं, हालांकि संख्या पहले की तुलना में काफी कम है।म्लादेनोव ने कहा कि गाजा के लोग यह महसूस नहीं कर पा रहे हैं कि संघर्ष खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, तीन साल के युद्ध और 20 साल के सैन्य अभियानों के बाद मैं पूछता हूं, क्या हथियारों के भंडार पर एक और हमला हमास को फिर से हथियार जुटाने या गाजा पर अपनी पकड़ मजबूत करने से रोक देगाउन्होंने कहा, ऐसा नहीं होगा। इससे केवल उस निरस्त्रीकरण में देरी होगी, जो होना है और नागरिक सरकार को सत्ता हस्तांतरित करने में बाधा आएगी। बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 सदस्य लापता बांग्लादेश के चांदपुर जिले में एक हिंदू कारोबारी अपनी पत्नी, दो किशोर बेटों और परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ 20 अगस्त से लापता है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी पिंटू दास को कुछ लोगों से धमकियां मिलने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।पुलिस के अनुसार, दास चांदपुर शहर में दुकान चलाते हैं और सोने के आभूषण गिरवी रखकर कर्ज देने का काम भी करते हैं। थाना प्रभारी अधिकारी फोएज अहमद ने कहा कि दास के पास सोने के आभूषण गिरवी रखने वाले कुछ लोगों के कथित तौर पर उन्हें वापस नहीं मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि परिवार स्वेच्छा से कहीं गया है या कोई अन्य घटना हुई है। हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की चांदपुर इकाई की नेता और दास की रिश्तेदार उपमा डे ने बताया कि दास शहर स्थित अपने किराये के मकान से पत्नी और दो बेटों के साथ लापता हुए। दोनों बेटे कक्षा 10 में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को पता चला है कि कर्ज के दबाव के बीच दास को धमकियां मिली थीं। दास का पैतृक घर दक्षिण-पूर्वी चटगांव में है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 27, 2026, 03:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दुनिया की खबरें: ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर बंदूक के साथ गिरफ्तार पूर्व मरीन पर आरोप निलंबित, मानसिक जांच के आदेश #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #SubahSamachar