World Updates: बांग्लादेश बोला- रहमान के सलाहकार से बर्ताव पर दिल्ली की सफाई असंतोषजनक
बांग्लादेश ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर अपने पीएम तारिक रहमान के सलाहकार के साथ हुए घटनाक्रम के बारे में भारत के स्पष्टीकरण को असंतोषजनक करार दिया है।बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, इस घटना पर भारतीय पक्ष की सफाई संतोषजनक नहीं थी। वह बोले, पीएम के सूचना-रणनीति सलाहकार जाहिद उर रहमान के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण और खेदजनक थी। रहमान का नाम सुरक्षा से जुड़ी एक ब्लैकलिस्ट में होने के कारण उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने कुछ देर के लिए रोका गया था। बाद में उनकी यात्रा की पुष्टि के बाद उन्हें अनुमति मिली लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से ढाका लौटने का फैसला किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 03:24 IST
World Updates: बांग्लादेश बोला- रहमान के सलाहकार से बर्ताव पर दिल्ली की सफाई असंतोषजनक #World #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #WorldNews #WorldUpdates #SubahSamachar
