World: भारतवंशी विज्ञानी रामनाथन ने जीता क्रैफोर्ड पुरस्कार; अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार- क्यूबा
अमेरिका में भारतीय मूल के जलवायु वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भू-विज्ञान में 2026 का क्रैफोर्ड पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है। भू-विज्ञान का नोबेल कहे जाने वाले इस सम्मान के तहत रामनाथन को सुपर-प्रदूषकों और वायुमंडलीय ब्राउन क्लाउड्स पर किए गए उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया है। इससे ग्लोबल वॉर्मिंग की समझ को नई दिशा मिली। रामनाथन (82) ने 1975 में नासा में काम करते हुए एक ऐतिहासिक खोज की थी। उन्होंने बताया, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, जो एरोसोल व रेफ्रिजरेशन में इस्तेमाल होते थे, वायुमंडल में सीओ-2 की तुलना में 10,000 गुना प्रभावी ढंग से गर्मी खींचते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 05:04 IST
World: भारतवंशी विज्ञानी रामनाथन ने जीता क्रैफोर्ड पुरस्कार; अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार- क्यूबा #World #International #WorldNews #TodayWorldNews #SubahSamachar
