World Updates: क्यूबा के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप; ओमान तट के पास हमले का शिकार हुआ टैंकर था प्रतिबंधित

सोमवार को ओमान तट के पास हमले के बाद आग की चपेट में आए पलाऊ-ध्वज वाला तेल टैंकर एमटी मारिवेक्स पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया था। इस जहाज पर हुए हमले के बाद जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। एमटी मारिवेक्स पर अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के बाद आग लग गई थी। यह पोत अमेरिकी वित्त मंत्रालय की एजेंसी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) द्वारा प्रतिबंधित और ब्लैकलिस्टेड जहाजों की सूची में शामिल था। बताया गया है कि OFAC उन जहाजों के खिलाफ कार्रवाई करता है जो ईरान और रूस के तेल व्यापार पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हैं। यह जहाज भारतीय स्वामित्व वाला नहीं है और हाल के दिनों में उसने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी निगरानी और नाकेबंदी को पार करने के चार प्रयास किए थे। तीन बार अमेरिकी नौसेना की चेतावनी के बाद जहाज को वापस लौटना पड़ा था। एक अधिकारी ने बताया, 'जहाज पर मौजूद सभी 24 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। उन्हें ओमानी अधिकारियों की मदद से बचा लिया गया है।' जानकारी के अनुसार, चौथे प्रयास में जहाज ने ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र का इस्तेमाल कर नाकेबंदी पार करने की कोशिश की और पहचान से बचने के लिए अपने सिग्नल उपकरण भी बंद कर दिए थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 02:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: क्यूबा के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप; ओमान तट के पास हमले का शिकार हुआ टैंकर था प्रतिबंधित #World #National #WorldNews #SubahSamachar