World Updates: त्रिनिदाद में भारतीय केंद्र का आगाज, पाकिस्तान में आतंकी हमला; नाइजर में मीडिया पर पाबंदी
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण त्रिनिदाद में एक 'एग्रो-प्रोसेसिंग' कृषि-प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र भारत की 'SEEDS' योजना के तहत बनाया गया है, जिसका मकसद छोटे उद्योगों को मशीनें देकर उनकी मदद करना है। इस प्रोजेक्ट से वहां के किसानों को फायदा होगा और दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे। अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर ने नेल्सन आइलैंड का भी दौरा किया। यह वही जगह है जहां 1845 में पहले भारतीय मजदूर यानी गिरमिटिया पहुंचे थे। भारत वहां की विरासत को संजोने के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट में मदद कर रहा है। इसके साथ ही पर्यटन और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए भी समझौते किए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 02:51 IST
World Updates: त्रिनिदाद में भारतीय केंद्र का आगाज, पाकिस्तान में आतंकी हमला; नाइजर में मीडिया पर पाबंदी #World #International #National #WorldNews #SJaishankar #PakistanTerrorAttack #SubahSamachar
