World: जापान के सम्राट ने 3/11 आपदा पीड़ितों से मांगी माफी; आज से भारतीयों के लिए बांग्लादेश टूरिस्ट वीजा शुरू
बांग्लादेश की नवनिर्वाचित सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए सोमवार से टूरिस्ट वीजा सेवा फिर से बहाल करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश सरकार ने भारत स्थित अपने मिशनों में टूरिस्ट वीजा जारी करना अस्थायी रूप से रोक दिया था। भारत पहले ही बांग्लादेश के लिए वीजा सेवाएं बहाल कर चुका है। कैलिफोर्निया हिमस्खलन में नौ स्कीयरों के शव बरामद कैलिफोर्निया की सिएरा नेवादा पर्वतमाला में आए भीषण हिमस्खलन के बाद बचाव दलों ने नौ बैककंट्री स्कीयरों के शव बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, हादसा लेक ताहो के पास कैसल पीक क्षेत्र में हुआ था। नेवादा काउंटी शेरिफ शैनन मून ने बताया कि कई एजेंसियों और 42 स्वयंसेवकों की मदद से अभियान पूरा किया गया। मृतकों में ब्लैबर्ज माउंटेन कंपनी के तीन गाइड, एंड्रयू अलिसांद्राटोस (34), निकोल चू (42) और माइकल हेनरी (30) शामिल हैं। सुरक्षा आदेश के बावजूद यूएस ने शरणार्थी को वापस भेजा मोरक्को की 21 वर्षीय फराह नामक समलैंगिक महिला एक तीसरे देश के रास्ते वापस मोरक्को भेज दिया गया है। वहां उसे जान का खतरा है। इस महिला को अमेरिकी आव्रजन न्यायाधीश से सुरक्षा आदेश प्राप्त था। उल्लेखनीय है कि मोरक्को में समलैंगिकता अवैध है और इसके लिए तीन साल तक की जेल हो सकती है। फराह ने बताया कि उसे अपने परिवार से जान से मारने की धमकी मिली और हिंसा के बाद ब्राजील के रास्ते छह देशों की कठिन यात्रा कर अमेरिका पहुंची थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 04:20 IST
World: जापान के सम्राट ने 3/11 आपदा पीड़ितों से मांगी माफी; आज से भारतीयों के लिए बांग्लादेश टूरिस्ट वीजा शुरू #World #International #WorldUpdate #SubahSamachar
