World Updates: अमेरिकी अदालत ने रद्द की ट्रंप की आव्रजन नीति; ब्रिटेन में पहली महिला कैबिनेट सचिव नियुक्त
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने आव्रजन नीति से जुड़े अपील बोर्ड के एक फैसले को रद्द कर दिया। इस फैसले में ट्रंप प्रशासन की उस नीति का समर्थन किया गया था, जिसके तहत आव्रजन संबंधी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को सामूहिक हिरासत में रखना अनिवार्य किया गया था। कैलिफोर्निया के रिवरसाइड स्थित अमेरिकी जिला न्यायाधीश सनशाइन साइक्स ने पाया कि प्रशासन पूर्व में जारी उनके उस आदेश का पालन करने में विफल रहा, जिसमें बंदियों को जमानत पर रिहाई की मांग करने का मौका न देने की नीति को गैर- कानूनी घोषित किया गया था। बाइडन के कार्यकाल में नियुक्त साइक्स ने प्रशासन की कार्रवाइयों को बेशर्मी भरा बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 05:51 IST
World Updates: अमेरिकी अदालत ने रद्द की ट्रंप की आव्रजन नीति; ब्रिटेन में पहली महिला कैबिनेट सचिव नियुक्त #World #International #SubahSamachar
