World Laughter Day: भागदौड़ भरी जिंदगी पर तंदुरुस्त रहने के लिए जरूर मुस्कुराइए, होते हैं ये फायदे
काम के बढ़ते दबाव और भागदौड़ ने हर किसी को मानसिक तनाव की ओर धकेल दिया है। व्यस्त जीवन के बीच लोग खुद को समय देना भूल गए हैं। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि जीवन में हंसी ही एकमात्र साधन है जो मस्तिष्क को शांत कर सकती है। लोगों को हर रोज कम से कम 15 मिनट तक हंसना चाहिए। मई के पहले रविवार को लोग विश्व हास्य दिवस मना रहे हैं। हंसी में मानसिक स्वास्थ्य का मूलमंत्र छिपा हुआ है। जिला अस्पताल की वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. निशा सिंगला बताती हैं कि हंसी का मानसिक स्वास्थ्य पर काफी सकारात्मक असर पड़ता है। हंसने से तनाव वाले कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर गिर जाता है। हंसने से डोपामाइन और एंडोर्फिन हार्माेन रिलीज होते हैं। इससे मस्तिष्क को शांति मिलती है। डॉ. सिंगला ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से अवसाद और तनाव से जूझने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके पीछे का एक मुख्य कारण खुद के साथ समय व्यतीत न करना है। खाली समय में लोग फोन में समय व्यतीत करते हैं। हर किसी को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट तक जरूर हंसना चाहिए। Kedarnath Dham:मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 15:34 IST
World Laughter Day: भागदौड़ भरी जिंदगी पर तंदुरुस्त रहने के लिए जरूर मुस्कुराइए, होते हैं ये फायदे #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #WorldLaughterDay #WorldLaughterDay2026 #Laughter #LaughterDay #SubahSamachar
