West Asia Crisis: 'दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया', लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

लोकसभा में केंद्रीयपेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम एशिया संकट के बाद देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंनेकहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है। यह भी पढ़ें - भारत को अनुमति की जरूरत क्यों: राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना 'होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित' पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने अपने बयान में कहा, 'होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है,40 प्रतिशत कच्चा तेल दूसरे देश से आ रहा हैं।उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है।केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है औरभारत में पेट्रेाल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं, देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस की किल्लत को लेकर अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा किसीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, भारत में एलएनजी के कार्गो रोज आ रहे हैं।गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है, पैनिक होने की वजह से डिमांड बढ़ी है। 'संकट से निकटने को लेकर पूरी तरह से तैयार' इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि देश में एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है और देश लंबे समय तक इस संकट से निकटने को लेकर पूरी तरह से तैयार है।पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा किभारत अभी भी कनाडा, नार्वे और रूस से तेल ले रहा है औरहमने गैस की कालाबाजारी को रोकने के निर्देश जारी किए है। यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया संकट: एअर इंडिया की DGCA से खास अपील, लंबी उड़ानों के लिए नियमों में ढील की मांग (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 13:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Crisis: 'दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया', लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी #IndiaNews #National #WestAsiaConflict #PetroleumMinister #HardeepPuri #Loksabha #StraitOfHormuz #EnergyHistory #CommercialShipping #SubahSamachar