हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी: बोलीं- कप्तानी खत्म, सफर जारी; विश्वकप जिता चुकीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया। हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अब वह बतौर खिलाड़ी आगे बढ़ना चाहती हैं। हरमनप्रीत ने अपने संदेश में लिखा, 'आज मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे।' View this post on Instagram A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 06:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी: बोलीं- कप्तानी खत्म, सफर जारी; विश्वकप जिता चुकीं #CricketNews #Cricket #International #HarmanpreetKaur #IndiaWomenCricketTeam #HarmanpreetKaurCaptaincy #Women'sCricketWorldCup #Bcci #IndiaWomen'sCricket #HarmanpreetKaurRetirement #SubahSamachar