World Bicycle Day 2026: साइकिलिंग या योग, फिटनेस के लिए क्या है बेहतर?

Cycling Benefits Vs Yoga Benefits: हर साल 3 जून को विश्व बायसाइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाता है। यह दिन केवल साइकिल चलाने के महत्व को बताने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी अवसर है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, योग और विभिन्न प्रकार के वर्कआउट का सहारा लेते हैं। लेकिन एक सवाल अक्सर उठता है कि फिटनेस के लिए साइकिलिंग बेहतर है या योग विशेषज्ञों के अनुसार दोनों गतिविधियों के अपने अलग-अलग फायदे हैं। साइकिलिंग जहां एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है, वहीं योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने में मदद करता है।इन दोनों को घर पर भी आसानी से किया जा सकता है। अगर आपके पास बाहर साइकिल चलाने का समय नहीं है, तो स्टैटिक साइकिल का उपयोग कर सकते हैं। वहीं योग के लिए केवल थोड़ी सी जगह और नियमित अभ्यास की जरूरत होती है। विश्व बायसाइकिल दिवस के मौके पर आइए जानते हैं कि साइकिलिंग और योग में क्या अंतर है, कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है और घर पर इन्हें करने से आपको कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 09:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Bicycle Day 2026: साइकिलिंग या योग, फिटनेस के लिए क्या है बेहतर? #YogaAndHealth #National #WorldBicycleDay2026 #CyclingVsYoga #CyclingBenefits #YogaBenefits #SubahSamachar