Noida News: भारतीय विरासत संस्थान में वस्त्रों पर आधारित कार्यशाला

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित भारतीय विरासत संस्थान ने विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में विरासत संरक्षण की दिशा में शुक्रवार से वस्त्रों पर आधारित कार्यशालाओं की शृंखला शुरू की है। इसका उद्देश्य वंचित समुदायों को संग्रहालयों से जोड़ना और उनकी सांस्कृतिक समझ को बढ़ाना है।संस्थान ने विरासत संवाद नाम से ऑनलाइन व्याख्यान शृंखला भी शुरू की है, जिसका पहला व्याख्यान शनिवार शाम 4 बजे डॉ. टी एस रविशंकर ने दिया। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी, प्रो. डॉ. मानवी सेठ, डॉ. शोवाना नारायण और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: भारतीय विरासत संस्थान में वस्त्रों पर आधारित कार्यशाला #WorkshopOnTextilesAtIndianHeritageInstitute #SubahSamachar