Kangra News: कांगड़ा में शुरू होंगे पांच सखी निवास, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित छत
कामकाजी महिलाओं को 2027 में मिलेगी सखी निवास की सुविधातीन साल तक रहने का होगा प्रबंध, वेतन के आधार पर निर्धारित होगा किरायासंवाद न्यूज एजेंसी धर्मशाला। जिले में नौकरीपेशा महिलाओं को जल्द ही सुरक्षित आवास की सुविधा मिलने जा रही है। मिशन शक्ति योजना के तहत कांगड़ा जिले में पांच नए सखी निवास का निर्माण किया जा रहा है। इन निवासों के वर्ष 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से 2027 में ही कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे नौकरी या रोजगार के सिलसिले में घर से दूर रह रही महिलाओं को तीन साल तक रहने की सुविधा मिलेगी। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर महिलाओं के वेतन के आधार पर ही किराया निर्धारित किया जाएगा।महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिशन शक्ति के सामर्थ्य के तहत सखी निवास में कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए बेहतर और सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति के अनुरूप आवास की सुविधा मिल सके। विभाग की ओर से पालमपुर में निर्मित दो निवासों के लिए 15.55 करोड़, एक औद्योगिक क्षेत्र नगरोटा बगवां के रजियाना के लिए 5.50 करोड़, चनौर में निर्मित सखी निवास को 7.07 करोड़ रुपये और एक लुथान में निर्मित सुखाश्रय परिसर के लिए 70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मिशन शक्ति के तहत तैयार किए जा रहे इन पांच सखी निवासों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें रोजगार जारी रखने के लिए अनुकूल माहौल देना है। खासकर दूसरी जगहों से जिले में नौकरी करने आने वाली महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। सखी निवास शुरू होने से महिलाओं को सुरक्षित रहने की जगह मिलने के साथ आवास पर होने वाले खर्च में भी राहत मिलने की उम्मीद है।कोट्सजिला में पांच सखी निवासों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए निदेशालय की ओर से समय-समय पर राशि जारी की जा रही है। सखी निवासों के निर्माण को पूरा करने के लिए 2027 तक का समय निर्धारित किया है। -अशोक कुमार शर्मा, डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 19:06 IST
Kangra News: कांगड़ा में शुरू होंगे पांच सखी निवास, कामकाजी महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित छत #WorkingWomenInTheDistrictWillHaveAccessTo'SakhiNiwas'(women'sResidences)By2027. #SubahSamachar
