UP: आगरा की जूता फैक्टरियों में वेतन को लेकर बवाल, घंटों रुका काम; अफसरों के आश्वासन पर माने मजदूर
आगरा के थाना किरावली और ब्लॉक बिचपुरी क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर स्थित दो जूता फैक्टरियों में मंगलवार सुबह नौ बजे कारीगरों ने मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर दी। हड़ताल के चलते फैक्टरियों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 12:37 IST
UP: आगरा की जूता फैक्टरियों में वेतन को लेकर बवाल, घंटों रुका काम; अफसरों के आश्वासन पर माने मजदूर #CityStates #Agra #ShoeFactoryStrike #AgraWorkersProtest #DemandForSalaryHike #MidhakurFactory #PoliceDeployment #LabourStrike #SubahSamachar
