Noida News: उद्योग विहार सेक्टर में श्रमिकों का हंगामा, पुलिस ने शांत कराया

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टरों में अभी तनाव कम नहीं हुआ है। शनिवार को सूरजपुर के उद्योग विहार सेक्टर की एक कंपनी के श्रमिकों ने हंगामा किया हालांकि पुलिस और प्रशासन ने उन्हें शांत करा दिया। श्रमिकों के फिर से आंदोलन की आशंका को देख सभी औद्योगिक सेक्टरों में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अफसरों ने बताया कि सभी बड़ी कंपनियों के बाहर पुलिस बल तैनात है। जिससे श्रमिक किसी तरह का उग्र आंदोलन नहीं कर सके। वहीं प्रशासन उद्यमियों से लगातार संपर्क कर न्यूनतम वृद्धि के आदेश को लागू करने के निर्देश दे रहा है। उधर अब प्रशासन के कंट्रोल रूप पर श्रमिकों के फोन बढ़ा वेतन नहीं देने के आ रहे है। जिनका समाधान प्रशासन करा रहा है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: उद्योग विहार सेक्टर में श्रमिकों का हंगामा, पुलिस ने शांत कराया #WorkersCreatedRuckusInUdyogViharSector #PolicePacifiedThem #SubahSamachar