Noida News: मजदूर-किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मजदूर, कर्मचारी, स्कीम वर्कर्स और किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान सभा ने सोमवार को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों से मजदूर और किसान प्रभावित हैं। उन्होंने किसानों को 10 प्रतिशत आबादी भूखंड और चार गुना मुआवजा देने की मांग की। सीटू ने चारों श्रम कानून वापस लेने, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थायी दर्जा देने, पुरानी पेंशन बहाल करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 20:20 IST
Noida News: मजदूर-किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन #WorkersAndFarmersProtestAtCollectorate #SubmitMemorandum #SubahSamachar
