Kotdwar News: लैंसडौन में श्री सत्यनारायण मंदिर मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

लैंसडौन। नगर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर श्री सत्यनारायण मंदिर मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। करीब तीन वर्ष से उठ रही मांग पर छावनी प्रशासन ने संज्ञान लिया। यह मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में था। सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। कई लोग इस मार्ग पर फिसलकर घायल भी हो चुके थे। हाल ही में छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी और मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज ने जनता दरबार आयोजित किया गया था। इसमें उषा नैथानी, डॉ. एसपी नैथानी और स्थानीय लोगों ने मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। शिकायत पर छावनी परिषद अध्यक्ष ने बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। छावनी परिषद के जेई आनंद दास से बताया कि मार्ग पर 150 मीटर लंबी नाली की मरम्मत व उसके ऊपर सीमेंटेड स्लैब डाले जा रहे हैं। साथ ही टाइल्स से मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: लैंसडौन में श्री सत्यनारायण मंदिर मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू #WorkOnTheRenovationOfSriSatyanarayanMandirMargInLansdowneHasBegun #SubahSamachar