Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब बनाने का कार्य शुरू
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने की दिशा में बहुप्रतीक्षित पहल आखिरकार शुरू हो गई है। लंबे समय से प्रस्तावित इस योजना के धरातल पर उतरने से अब जिले के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।अस्पताल परिसर में बनने वाली इस आधुनिक लैब में मरीजों को 24 घंटे जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। अभी तक कई जरूरी टेस्टों के लिए मरीजों को निजी लैब या अन्य संस्थानों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त मार झेलनी पड़ती थी।नई पब्लिक हेल्थ लैब में करीब 300 से अधिक टेस्ट करवाने की सुविधा रहेगी। इससे न केवल जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी बल्कि रिपोर्ट भी कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। बताया जा रहा है कि इस लैब को स्थापित करने की योजना काफी समय से लंबित थी, लेकिन अब संबंधित विभाग द्वारा कार्य शुरू कर दिए जाने से इसे जल्द पूरा करने की दिशा में कदम तेज हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह सुविधा शुरू होने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर होगा।क्षेत्रीय अस्पताल की लैब में दोपहर एक बजे के बाद नहीं होते टेस्टक्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना जिले भर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में आधुनिक लैब का संचालन होने से 24 घंटे सुविधा मिलेगी। लैब का एक माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काम पूरा हाेते ही लैब का संचालन शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब की सुविधा शुरू करने के लिए कार्य शुरू हो गया है। सिविल वर्क पूरा होने के बाद उपकरण स्थापित करने का काम होगा। इसके बाद 24 घंटे लैब का संचालन होगा। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 23:26 IST
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब बनाने का कार्य शुरू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
