आगरा: दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज, गर्डर रखने के साथ बनाए जा रहे स्टेशन; जानें कब से कर सकेंगे सफर

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरा कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। यू-गर्डर रखे जा रहे हैं, स्टेशन भी बन रहे हैं। दिसंबर में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। जाम से भी बचाव होगा। मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड ट्रैक है। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। दिसंबर में कैंट, सदर, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज तक पहले चरण में संचालन होगा, ये दिसंबर में प्रस्तावित है। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पहले कॉरिडोर में गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन भी दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इससे लोगों के यातायात की सुविधा बेहतर हो जाएगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेज करते हुए मशीनें भी बढ़ाई हैं। गर्डर रखे जा रहे हैं। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है, बाकी के चारों स्टेशन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दिसंबर में ये शुरू हो जाएगा। 20 सितंबर को हो सकता है लोकार्पण यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन बन गए हैं। ट्रायल और ऑडिट भी हो गए हैं। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 सितंबर को कर सकते हैं। इसके साथ लखनऊ और कानपुर मेट्रो का भी लोकार्पण हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 03, 2026, 00:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा: दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज, गर्डर रखने के साथ बनाए जा रहे स्टेशन; जानें कब से कर सकेंगे सफर #CityStates #Agra #AgraMetro #AgraNews #SubahSamachar