Kullu News: लोसर से कुंंजम दर्रा बहाल करने का कार्य शुरू

लोसर से कुंंजम दर्रा बहाल करने का कार्य शुरूलाहौल और स्पीति को आपस में जोड़ने वाला कुंजम दर्रा जल्द होगा बहालसंवाद न्यूज एजेंसी सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। समदो-काजा-लोसर-ग्राम्फू सामरिक महत्व के मार्ग पर बीआरओ ने लोसर की तरफ से बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। यहां से संगठन की मशीनें कुंजम दर्रा की ओर आगे बढ़ रही हैं। लाहौल और स्पीति को आपस में जोड़ने वाली इस सड़क को बहाल करने के लिए घाटी के लोग भी काफी समय से मांग कर रहे थे। सीमा सड़क संगठन ने कार्य आरंभ कर दिया है। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि उन्होंने बीआरओ और सड़क चौड़ीकरण का कार्य देख रही कंपनी के अधिकारियों से भी सड़क बहाल करने का आग्रह किया है। स्पीति से मनाली की दूरी कुंजम दर्रा से ग्राम्फू 148 किलोमीटर है जिससे यात्रियों और जरूरतमंद लोगों का सफर आसान रहता है। बर्फबारी के चलते बीते साल 30 नवंबर के बाद इस सड़क से आवाजाही बंद हो गई थी। यात्रियों को वाया शिमला-रामपुर होते हुए काजा पहुंचना पड़ता है। लगभग 24 घंटे के लंबे सफर के चलते चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। यदि ग्राम्फू लोसर सड़क जल्द खुल जाए तो स्पीतिवासियों का सफर बहुत आसान हो जाएगा। ग्राम्फू की ओर से भी कंपनी जल्द बर्फ हटाएगी। यहां से बीआरओ की 70 आरसीसी कोकसर से आगे ग्राम्फू से बहाली का कार्य आरंभ करेगी। आने वाले दिनों में मशीनों की संख्या बढ़ेगी और इस साल रिकॉर्ड समय में ग्राम्फू-काजा मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: लोसर से कुंंजम दर्रा बहाल करने का कार्य शुरू #WorkOnRestorationOfLosarToKunjamPassBegins #SubahSamachar