Noida News: पुराने बिजली के खंभों को बदलने का काम शुरू

पुराने बिजली के खंभों को बदलने का काम शुरू नोएडा। मानसून शुरू होने को है तो विद्युत निगम ने पुराने और जड़ से गले हुए बिजली के खंभों को बदलने का काम शुरू किया है। उपभोक्ताओं की शिकायत और टीम की ओर से चिन्हित किए गए खंभे को इस अभियान के तहत बदला जाएगा। बीते समय आंधी-बारिश में विद्युत निगम के 600 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमें अधिकांश खंभे ऐसे थे जो जर्जर अवस्था में थे। कुछ खंभों को तो मौके पर दुरुस्त कर दिया गया था हालांकि कुछ नए भी लगाए गए थे। विद्युत निगम ने खंभे बदलने के लिए सर्वे कराकर प्रस्ताव शासन मुख्यालय भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद अब काम शुरू हो गया है। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि 15 जुलाई तक सारा काम कर दिया जाएगा। सर्वे के दौरान दो हजार से ज्यादा खंभों को चिन्हित किया गया है, जिनको बदला जाएगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पुराने बिजली के खंभों को बदलने का काम शुरू #WorkOnReplacingOldElectricityPolesHasBegun. #SubahSamachar