Kaithal News: वार्ड एक मेंं खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करने का कार्य शुरू
कलायत। कलायत शहर के वार्ड नंबर एक में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर पालिका ने आवासीय क्षेत्र के साथ-साथ खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को लाखों रुपए के बजट से पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह रास्ता बाबा नौगजा पीर की मुख्य गली से शुरू होकर फकीर कालोनी से होकर खेतों तक जाता है। इस कच्ची गली निवासी राजेंद्र राणा, कवि राज राणा, जस्सी राणा, रोशन राणा, प्यारे लाल, रामा, विकास व दूसरे लोगों ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय निवासियों एवं किसानों द्वारा इस प्रकार के रास्तों को पक्का करने की मांग उठाई जा रही थी। बरसात के दिनों में तो इस मार्ग से गुजर कर अपने घरों तक जाना भी बहुत कठिन होता है। इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा करवाने में वार्ड एक पार्षद कुमारी रेणु धानिया ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाते हुए विकास कार्य को शुरू करवाया। उनका ध्येय फकीर पीर कालोनी व खेतों के बीच के इस रास्ते को सरकार की नीति अनुसार अंतिम छोर तक पूरा करवाना है। प्राथमिक चरण में इसके एक पार्ट का कार्य आरंभ कर दिया गया है। नगर पालिका सचिव पवन कुमार, पालिका अभियंता राजेश प्रजापति, कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वाहब व वर्क सुपरवाइजर अमित राणा द्वारा कच्चे रास्तों को पक्का करने की योजना को गति देने के लिए कई बार पार्षद के साथ स्थिति का मुआयना किया। जन समस्या को गंभीरता से लेते हुए औपचारिकताओंं एवं टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए एजेंसी को निर्माण कार्य पारदर्शिता-गतिशीलता से पूरा करने के निर्देेश दिए गए। पार्षद कुमारी रेणू धानियां ने बताया कि बरसात के दिनों में कच्चे रास्तों की हालत बेहद खराब हो जाती थी। इससे आवासीय क्षेत्र के साथ-साथ किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार वाहन फंस जाते थे और फसलों के परिवहन में भी बाधा आती थी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 03:00 IST
Kaithal News: वार्ड एक मेंं खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करने का कार्य शुरू #WorkOnPavingTheUnpavedFarmRoadsHasBegunInWard1. #SubahSamachar
