Panipat News: अति आधुनिक दमकल केंद्र बनाने का तेज होगा काम

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। नगर निगम सेक्टर-25 स्थित अति आधुनिक दमकल केंद्र के निर्माण में तेजी लेकर आएगी। करीब 22 करोड़ की लागत से दो एकड़ निर्माणाधीन दमकल केंद्र को इसी साल शुरू करने की तैयारी है। इसमें उद्यमियों की जरूरत के हिसाब के उपकरण शामिल किए जाएंगे। युवा उद्यमी इसके लिए रमन छाबड़ा की अगुवाई में एक समिति का गठन किया है। यह समिति इन सब उपकरणों को तय करेगी। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इसके लिए बुधवार को उद्यमियों के साथ सेक्टर-25 में स्थित अति आधुनिक दमकल केंद्र का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों को दमकल केंद्र के निर्माण कार्य के बारे में जाना। उन्होंने इसका शीघ्रता से निर्माण पूरा कराने के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि औद्योगिक शहर में दमकल केंद्र मजबूत होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दी थी। इसके मूर्त रूप में आने के बाद फैक्टि्रयों में आग की घटना और नुकसान को रोका जा सकेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अति आधुनिक दमकल केंद्र बनाने का तेज होगा काम #WorkOnBuildingAState-of-the-artFireStationWillBeExpedited. #SubahSamachar