Delhi NCR News: तीन जगहों पर लाइब्रेरी निर्माण का शुभारंभ

फोटो-जेवर विधायक ने करोड़ों की परियोजनाओं को किया शुभारंभदनकौर(संवाद)। जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर कस्बे और आसपास के कई गांवों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ साेमवार को किया गया। इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम के दौरान दनकौर स्थित बिहारी लाल इंटर कॉलेज में करीब 32 लाख रुपये से लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा जुनैदपुर की मढ़ैया और उस्मानपुर गांव में भी 32-32 लाख रुपये से लाइब्रेरी निर्माण की शुरुआत की गई। इसी क्रम में ऊंची दनकौर में 14 लाख रुपये से खड़ंजा निर्माण कार्य शुरू कराया गया। वहीं, दनकौर बिजलीघर से सेक्टर-17 को जोड़ने वाले मार्ग पर लगभग 90 लाख रुपये तथा दनकौर-रीलखा रोड पर करीब 57 लाख रुपये से ड्रेनेज निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही ग्राम लतीफपुर में करीब 37 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी शुरू कराया गया। रौनिजा गांव में 4.10 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर और 1.02 करोड़ से खेल मैदान व ओपन जिम का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि ग्राम उस्मानपुर को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके लिए करीब 15 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इस दौरान उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 20:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: तीन जगहों पर लाइब्रेरी निर्माण का शुभारंभ #WorkOfConstructionOfLibraryStartedAtThreePlaces #SubahSamachar