Noida News: महिला टीम ने स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य
फोटोग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की महिला रोल बॉल टीम ने प्रथम सब जूनियर (अंडर 14) इंटर मंडलीय उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में टीम ने अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व किया। इसका आयोजन गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 1 से 3 मई तक हुआ। जिसमें 10 मंडलों की टीम ने भाग लिया। टीम के कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि सुरभि प्रिया, पावनी बेलानी, इधिका अग्रवाल, गौरंगी कसाना, तन्वी, सारण्य आर्य, आराध्या सिंह, ध्रितिका भारद्वाज, प्रगति सिंह, नियति सिंह, आरायण शर्मा, अहाना सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स अध्यक्ष मोहित दलवीर, सचिव रविकांत ठाकुर आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 19:04 IST
Noida News: महिला टीम ने स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य #Women'sTeamWinsBronzeInStateRollBallChampionship #SubahSamachar
