Women's T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हिसाब बराबर कर पाएगा इंग्लैंड? पहली बार खिताब जीतने पर नजर
लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबलों में इंग्लैंड अब तक ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा सका है और आंकड़े भी इसी ओर इशारा करते हैं। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को कितनी बार हराया है टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की यह चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने आ चुकी हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार इंग्लैंड को फाइनल में हराया था। इसके बाद 2014 में कंगारू टीम ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया। वहीं, 2018 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 14:43 IST
Women's T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हिसाब बराबर कर पाएगा इंग्लैंड? पहली बार खिताब जीतने पर नजर #CricketNews #Cricket #International #WomensT20WorldCupFinal #SubahSamachar
