Bareilly News: मिलावटी खोआ खाने से महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

मिलावटी खोआ खाने से कस्बे के रेलवे लाइन पार इलाके में शुक्रवार को कई महिलाओं और बालिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए निजी चिकित्सकों के पास लेकर जाया गया। सूचना पर देर शाम बरेली से कस्बे में पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने खोआ और पनीर के नमूने लिए। मिलावटी खोआ को नष्ट कराकर गड्ढे में दबवा दिया है।कस्बे के वार्ड आठ रेलवे लाइन पार निवासी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि उनके घर देवी पूजन का कार्यक्रम था। मोहल्ले की महिलाओं को पिन्नी खाने के लिए बुलाया गया । पिन्नी में परोसा गया खोआ खाने से महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। सुमन गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी, हिमांशी गोस्वामी, शोभा देवल, रिया गोस्वामी, इंदिरा देवी, अंशिका साहू, रेखा साहू, आरोही गोस्वामी आदि की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर चार महिलाओं को निजी डॉक्टरों के पास लेकर जाया गया।हिंदू रक्षा दल से जुड़े अभिषेक गोस्वामी की सूचना पर खाद्य निरीक्षक मुकेश वर्मा टीम के साथ देर शाम कस्बा पहुंचे। उन्होंने मिठाई विक्रेता की दुकान पर पहुंचकर खोआ व पनीर के नमूने लिए। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि करीब साढ़े सात किलो मिलावटी खोआ नष्ट कराकर गड्ढे में दबवा दिया गया है। मिठाई विक्रेता ने बताया कि यहां बदायूं के दातागंज के समरेर के निवासी खोआ की सप्लाई देने आते हैं। उनसे ही खरीदा था। नोट फोटो भेज दिया है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 02:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: मिलावटी खोआ खाने से महिलाओं की तबीयत बिगड़ी #Women'sHealthDeterioratedAfterEatingAdulteratedKhoya #SubahSamachar