Mandi News: नप की पूर्व अध्यक्ष के साथ भूख हड़ताल पर बैठी नारी शक्ति

जोगिंद्रनगर (मंडी)। केंद्रीय आयुष विभाग के उत्तर भारत के सुगमता केंद्र को जोगिंद्रनगर से सोलन में शिफ्ट करने में गहराए विवाद पर रामलीला मैदान में 20 अगस्त से जारी क्रमिक अनशन के 5वें दिन जिला परिषद सदस्य शिवानी, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति सहित खेल प्रशिक्षक रीता सहित नारी शक्ति ने भी सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी।बैजनाथ, हरियाणा और मंडी जिले के किसानों ने भी संस्थान को सोलन शिफ्ट करने पर रोष जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी की। स्थानीय व्यापार मंडल और रोटरी क्लब के अलावा हिम आंचल पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को गलत ठहराते हुए पुनर्विचार की मांग की है। सोमवार को माकपा नेता कुशाल भारद्वाज, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने रामलीला मैदान में चल रहे क्रमिक अनशन पर केंद्रीय आयुष विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते नौ सालों से संचालित आरसीएफसी केंद्र ने सात राज्यों के दस हजार किसानों को औषधीय पौधों की खेती से आर्थिक तौर पर मजबूत किया है।कर्नल रूप सिंह ने कहा कि आयुष विभाग के इस संस्थान को किसी भी सूरत में शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर मौजूद रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव रूपेश सैन, अंजना ठाकुर, पूजा ठाकुर, रमन बहल, प्रदीप शर्मा ने केंद्रीय आयुष विभाग से अपने निर्णय में पुनर्विचार करने की मांग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 25, 2026, 00:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: नप की पूर्व अध्यक्ष के साथ भूख हड़ताल पर बैठी नारी शक्ति #Women'sGroupSitsOnHungerStrikeAlongsideFormerMunicipalCouncilPresident. #SubahSamachar