Kangra News: कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगी महिलाएं

धर्मशाला में शुरू हुई शी-बॉक्स पोर्टल 2.0 की सुविधा शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीयसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिलाओं को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए जिले में शी-बॉक्स पोर्टल 2.0 की शुरुआत कर दी गई है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगी।वन स्टॉप सेंटर की ओर से महिलाओं को पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। सेंटर की इंचार्ज दीक्षा ने बताया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में पीड़िता सीधे शी-बॉक्स पोर्टल 2.0 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है। शिकायत संबंधित विभाग की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) अथवा स्थानीय समिति को भेजी जाएगी, जहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरी प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना, शिकायत प्रक्रिया को सरल बनाना तथा मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक शी-बॉक्स पोर्टल के माध्यम से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के जरिये महिलाएं किसी भी स्थान से अपनी शिकायत ऑनलाइन पंजीकृत कर सकती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 26, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत अब ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगी महिलाएं #WomenWillNowBeAbleToFileComplaintsOfWorkplaceSexualHarassmentOnline. #SubahSamachar