Kangra News: महिलाओं ने ली नशे को जड़ से मिटाने की शपथ
सुल्याली में हमसफर सोसायटी ने करवाया नशे पर महिलाओं का प्रहार कार्यक्रम संवाद न्यूज एजेंसीनूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की सुल्याली पंचायत में शनिवार को हमसफर सोसायटी ने नशे पर महिलाओं का प्रहार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी नूरपुर दिव्या यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान किया कि वे परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर इस मुहिम को मजबूत करें। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने मातृ शक्ति को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा परिवारों को खोखला कर रहा है। घर और आस-पड़ोस पर नजर रखकर महिलाएं नशे को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। नशे की सूचना देने के लिए महिलाओं को ड्रग फ्री हिमाचल एप और हेल्पलाइन नंबर 112 के इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 20 महिला मंडलों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर खंड विकास कार्यालय से समीर, नीलम, कल्पना सहित सर्वहित महिला मंडल गंगथ, चिन्मय लक्ष्मी नारायण महिला मंडल लोहारपुरा, चिन्मय ज्योति मंडल तलाडा के पदाधिकारी-सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 19:00 IST
Kangra News: महिलाओं ने ली नशे को जड़ से मिटाने की शपथ #WomenTookAnOathToEradicateDrugAddictionFromItsRoots. #SubahSamachar
