Delhi NCR News: महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता को बांधी राखी
-विधानसभा में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता को बांधी राखीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखी बांधकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन का मूल भाव बहनों के सम्मान और सुरक्षा का है, जिसे मुख्यमंत्री ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा है। उन्होंने इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और परिवारों को आर्थिक संबल देने वाली पहल बताया। महिलाओं ने सीएम का आभार भी जताया।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह राखी केवल धागा नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रत्येक बहन और बेटी का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान महिलाओं ने सीएम से संवाद किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 17:20 IST
Delhi NCR News: महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता को बांधी राखी #WomenTiedRakhisToCMRekhaGupta #SubahSamachar
