महिला आरक्षण: बढ़ेगी लोकसभा की सीटें, परिसीमन के बाद हरियाणा से होंगे 15 सांसद; विधानसभा में 119 विधायक
केंद्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई यानी 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए एक साथ तीन विधेयक लाए जा रहे हैं। इसमें एक विधेयक परिसीमन आयोग के गठन से जुड़ा है। जिसका उद्देश्य सीटों व चुनावी क्षेत्र की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करना है। परिसीमन के बाद ही महिला आरक्षण को लागू किया जा सकेगा। नए परिसीमन के तहत राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 850 हो जाएगी। इनमें से 815 सीटें राज्यों में और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों में होंगी। अभी लोकसभा में 543 सीटें हैं। हरियाणा की भी लोकसभा की सीटें 10 से बढ़कर 15 हो जाएंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 08:39 IST
महिला आरक्षण: बढ़ेगी लोकसभा की सीटें, परिसीमन के बाद हरियाणा से होंगे 15 सांसद; विधानसभा में 119 विधायक #CityStates #Chandigarh-haryana #WomenReservation #LokSabhaSeat #HaryanaLoksabhaSeat #HaryanaAssembly #SubahSamachar
