Ayodhya News: सपा सांसद के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजीं महिलाएं

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कचहरी गेट पहुंचीं और सपा नेतृत्व के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी देर तक गर्म रहा।महिलाओं के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर “अखिलेश यादव शर्म करो” और “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लिखे थे। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं की भाषा लगातार मर्यादा की सीमाएं लांघ रही है और राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की बयानबाजी उनकी विकृत मानसिकता को उजागर करती है।भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की भाषा लगातार गिरती जा रही है और जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।जिला उपाध्यक्ष रीना द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी देश की जनता का भी अपमान है। प्रदर्शन में अशोका द्विवेदी, शशिकला प्रजापति, शकुंतला गौतम, यमुनोत्री केसरवानी, राजकुमारी, शशिरानी शर्मा, मोनिका सिंह, सीता सिंह, नीलम जायसवाल, सीता शर्मा, मंजू गुप्ता, अनीता द्विवेदी, नीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: सपा सांसद के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजीं महिलाएं #WomenRoarAgainstSPMPAtTheCollectorate #SubahSamachar